सहारनपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद ने नरेंद्र मोदी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है. अपने कार्यकर्ताओं के बीच इमरान मसूद ने भड़काऊ भाषण देते हुए मोदी के लिए मारने और काटने शब्दों का इस्तेमाल किया. मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए मसूद कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि मोदी यूपी को गुजरात समझ रहे हैं तो उन्हें यहां सबक सिखाया जाएगा. यूपी में मुस्लिमों की आबादी बताते हुए मसूद कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि यूपी गुजरात नहीं हैं.
बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के बीच अपनी-अपनी रैलियो में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए जुबानी जंग छिड़ी हुई है. वहीं यह जंग अब जनपद स्तर के नेताओ ने भी काफ़ी घटिया तरीके से शुरू कर दी है.
ये नेता जी है सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार जो अपने भाषण में लोगों को अपनी ताकत का अहसास कराने और नरेंद्र मोदी की 'बोटी-बोटी' कर देने की बात कर रहे हैं.
साथ ही कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक छोटे से बच्चे को भी इतना दबंग बनाने की बात कर रहे है कि अगर कानून तोड़ने पर भी कोई दरोगा उसे रोकने की कोशिश करें वो छोटा सा बच्चा भी दरोगा को हड़का सके. सांसद बनने से पहले इन जनाब का ये हाल है तो सांसद बनने के बाद ये क्या कानून बनाएंगे.

0 comments:
Post a Comment